लिंग – परिभाषा ,प्रकार ,नियम Gender Change Rules In Hindi

इस आर्टिकल मे आज हम हिंदी के टॉपिक के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि लिंग क्या है और लिंग कितने प्रकार के होते हैं और लिंग बदलने के नियम क्या है और साथ में उदाहरण सहित “लिंग बदलो Words list In Hindi” में दी गयी है जिससे आप आसानी से किसी भी शब्द का लिंग बदलने वाले प्रश्न हल कर सकते है।

लिंग Gender In Hindi
लिंग

लिंग की परिभाषा (Gender In Hindi)

 लिंग का अर्थ – ‘चिन्ह’

वे शब्द जो किसी संज्ञा की पहचान कराएं अर्थात संज्ञा के जिस रूप के द्वारा पुरुष जाति या स्त्री जाति का बोध हो ,लिंग कहलाता है।

जैसे- लड़का -पुल्लिंग ,पुस्तक -स्त्रीलिंग, गाय – स्त्रीलिंग , कुत्ता-पुल्लिंग ,बकरी – स्त्रीलिंग।

लिंग के भेद 

लिंग के दो भेद होते हैं।

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्रीलिंग

पुल्लिंग

शब्द के जिस रूप के द्वारा पुरुष जाति का बोध हो, वह पुल्लिंग कहलाता हैं।

जैसे – घोड़ा, बकरा, पिता, पुत्र, पेन, बालक इत्यादि।

स्त्रीलिंग

शब्द के जिस रूप के द्वारा स्त्री जाति के होने का बोध हो ,स्त्रीलिंग कहलाता है।

जैसे – घोड़ी, बकरी, माता, बालिका, पेंसिल, कुर्सी इत्यादि।

विशेष – संस्कृत भाषा प्रयुक्त नपुंसक लिंग शब्दों को हिंदी में वाक्य प्रयोग के आधार पर पुलिंग और स्त्रीलिंग में रखा जाता है।

सदैव पुल्लिंग शब्द

कौवा, खरगोश, भेड़िया, तोता, उल्लू, पक्षी, पशु, खटमल ,बाज, मच्छर, गरुड़, गेंडा इत्यादि।

सदैव स्त्रीलिंग शब्द

मछली, मक्खी, मैना, छिपकली,  लोमड़ी, मकड़ी, चील, तितली, गिलहरी, दीमक, संतान इत्यादि।

लिंग परिवर्तन के विशेष नियम Rules Of Gender Change In Hindi

1. शब्दांत ‘अ’ के स्थान पर ‘आ’ जोड़कर स्त्रीलिंग बना दिया जाता है –

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
सुतसुता
अनुजअनुजा
शिष्यशिष्या
प्रियप्रिया
आचार्यआचार्या
बालबाला
छात्रछात्रा
सदस्यसदस्या
वृद्धवृद्धा
शुद्रशुद्रा
लिंग बदलो Words list In Hindi

2.शब्दांत ‘अ /आ ‘ के स्थान पर ‘ई’ जोड़कर –

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
बेटाबेटी
काकाकाकी
कबूतरकबूतरी
चाचाचाची
ब्राह्मणब्राम्हणी
दादादादी
पुत्रपुत्री
लड़कालड़की
भतीजाभतीजी
लिंग बदलो Words list In Hindi

3.शब्दांत अ/आ के स्थान पर ‘इया’ जोड़कर

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
कुत्ताकुतिया
बेटाबिटिया
लोटालुटिया
डिब्बाडिबिया
चूहाचुहिया
चिड़ाचिड़िया
गुड्डागुड़िया
बूढ़ाबुढ़िया
बंदरबंदरिया
लिंग बदलो Words list In Hindi

4.कुछ पुल्लिंग शब्दों के साथ बिना किसी परिवर्तन के “नी” जोड़कर –

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
जाटजाटनी
शेरशेरनी
ऊँटऊँटनी
मोरमोरनी
चोरचोरनी
सिंहसिंहनी
भीलभीलनी
रीछरिछनी
लिंग बदलो Words list In Hindi

5.शब्दांत ‘अ’ के स्थान पर ‘आनी’ जोड़कर 

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
सेठसेठानी
जेठजेठानी
नौकरनौकरानी
देवरदेवरानी
पंडितपंडितानी
मास्टरमास्टरनी
मुगलमुग़लानी
मेहतरमेहतरानी
लिंग बदलो Words list In Hindi

6.पुल्लिंग शब्द के अन्तिम स्वर के स्थान पर ‘आइन’ जोड़कर

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
शुक्लशुक्लाइन
चौबेचौबाइन
दुबेदुबाइन
पंडितपंडिताइन
ठाकुरठकुराइन
लालाललाइन
दूल्हादुल्हिन
ग्वालाग्वालिन
पुजारीपुजारिन
नागनागिन
पुजारीपुजारिन
पंडापंडाइन
बाबूबबुआइन
लिंग बदलो Words list In Hindi

7.पुल्लिंग शब्द के अंतिम स्वर में ‘इन’ प्रत्यय जोड़कर

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
लुहारलुहारिन
कुम्हारकुम्हारिन
नाइनाइन
हलवाईहलवाइन
बाघबाघिन
धोबीधोबिन
कहरकहारिन
दूल्हादुल्हिन
ग्वालाग्वालिन
नातीनातिन
पुजारीपुजारिन
नागनागिन
लिंग बदलो Words list In Hindi

8.पुल्लिंग शब्द के अंत मे ‘इका’ प्रत्यय जोड़कर –

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
नायकनायिका
गायकगायिका
सेवकसेविका
लेखकलेखिका
पालकपालिका
बालकबालिका
अध्यापकअध्यापिका
उपदेशकउपदेशिका
लिंग बदलो Words list In Hindi

9.शब्दांत ‘वान/ मान’ के स्थान पर क्रमश: ‘वति /मति ‘ जोड़कर

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
धनवानधनवती
रूपवानरूपवती
गुणवानगुणवती
भगवानभगवती
ज्ञानवानज्ञानवती
श्रीमानश्रीमती
बुद्धिमानबुद्धिमती
आयुष्मानआयुष्मति
CHENG GENDER IN HINDI WORDS

10.पुल्लिंग शब्दों के अंत में “ई” के स्थान पर ‘इनि’ जोड़कर –

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
सन्यासीसन्यासिनी
हितकारीहितकारिणी
स्वामीस्वामिनी
तपस्वीतपस्विनी
एकाकीएकाकिनी
यशस्वीयशस्विनी
परोपकारीपरोपकारिणी
अभिमानीअभिमानिनी
CHENG GENDER IN HINDI WORDS

11.पुल्लिंग शब्द के अंत मे प्रयुक्त ‘ता’ के स्थान पर ‘त्री’ जोड़कर

नेतानेत्री
दातादात्री
अभिनेताअभिनेत्री
रचयितारचयित्री 
कर्ताकर्त्री
धाताधात्री
वक्तवक्त्री
प्रबंधकर्ताप्रबन्धकर्त्री
भ्राताभ्रात्री
CHENG GENDER IN HINDI WORDS

12. सदैव पुलिंग शब्दों के साथ ‘मादा’ जोड़कर और सदैव स्त्रीलिंग शब्दों के साथ ‘नर’ जोड़कर लिंग परिवर्तन कर दिया जाता है –

कौवामादा कौआ
खरगोशमादा खरगोश
भेड़ियामादा भेड़िया
मच्छरमादा मच्छर
खटमलमादा खटमल
चितामादा चिता
बाजमादा बाज
तोतामादा तोता
स्त्रीलिंग से पुल्लिंग
छिपकलीनर छिपकली
मक्खीनर मक्खी
मछलीनर मछली
मैनानर मैना
कोयलनर कोयल
तितलीनर तितली
लोमड़ीनर लोमड़ी
गिलहरीनर गिलहरी
चीलनर चील
CHENG GENDER IN HINDI WORDS

यह थी हिंदी व्याकरण के Topic लिंग (Gender In Hindi Grammer) के बारे सम्पूर्ण जानकारी। अगर इससे संबंधित कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

About Kavish Jain

में अपने शौक व लोगो की हेल्प करने के लिए Part Time ब्लॉग लिखने का काम करता हूँ और साथ मे अपनी पढ़ाई में Bed Student हूँ।मेरा नाम कविश जैन है और में सवाई माधोपुर (राजस्थान) के छोटे से कस्बे CKB में रहता हूँ।

share on:
Share On:

Leave a Comment