कन्या सुमंगला योजना – mukhyamantri kanya sumangala yojana ( MKSY ) online form and other info.
हमारे देश में राज्य सरकारों द्वारा लड़कियों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है ताकि वे अपने जीवन में कुछ अच्छा करें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहती है हमारे देश में आधी आबादी महिलाओं की है समाज का इतना बड़ा हिस्सा होने के बाद भी महिलाओं को समाज में स्थिति कुछ विशेष अच्छी नहीं है।
आज भी शिक्षा दिलवाने में लड़कियों को पहली प्राथमिकता नहीं होती यदि परिवार के पास पर्याप्त धन नहीं है तो वह सबसे पहले लड़कियों की पढ़ाई छुड़वाते हैं।
इस स्थिति को बदलने की जरूरत है इसे बदलने के लिए और लड़कियों को शिक्षित करने में मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत ही अच्छी योजना चला रही है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY – Mukhymantri Kanya Sumangla Yojana ) के अंतर्गत सरकार जरूरतमंद लड़कियों को धनराशि देगी।
इस धनराशि को लड़कियों के परिवार उनकी पढ़ाई करवाने में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस धनराशि को सरकार अलग-अलग समय पर लड़कियों के जीवन में देगी जैसे कि जन्म लेने पर , पहली कक्षा में आने पर आदि ।
तो यह योजना उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसीलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां इस योजना के बारे में देंगे तो इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को बहुत ही ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा ताकि देख कर योजना का लाभ उठा सके।
MKSY – कन्या सुमंगला योजना की पूरी जानकारी( Kanya sumangala yojana full details )
जैसा कि आप जानते हैं कि कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस योजना का शुभारंभ 25 , 2019 को लखनऊ में किया गया था ! इस योजना के अंतर्गत राज्य की कुल लड़कियों को 15000 /- रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
इस धनराशि को लड़कियों को अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाएगा ! इसमें प्रथम श्रेणी कन्या के जन्म लेने पर शुरू होगी और आखिरी श्रेणी होगी जब कॉलेज में दाखिला लेगी। इस प्रकार अलग-अलग चरणों में यह धनराशि दी जाएगी और लड़कियों को और उनके परिवारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस योजना का मूल उद्देश्य तो समाज में बनी लड़कियों के प्रति नकारात्मक धारणा को ही बदलना है। जिससे कन्याओं का परिवार इन्हें आगे और कुछ करने के लिए प्रेरित करें।
इस योजना में रजिस्टर करने के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल है इस पर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आगे हम आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन के बारे में बताने वाले हैं तो इसे पूरा पढ़ें और नीचे ध्यानपूर्वक पढ़ें !
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य ( Kanya sumangala yojana importance )
हम अगर आज भी अपने आसपास कहीं पर देखेंगे तो आज भी लड़कियां अपने हक से वंचित है।अगर संख्या के आधार पर देखा जाए तो उतनी ही लड़कियां हैं जितने लड़के है लेकिन फिर भी लड़कियों की स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है काफी लड़कियां तो अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाती इसका मुख्य कारण यह है कि आज भी कन्याओं के प्रति समाज में लोगों की सोच नकारात्मक है स्थिति इतनी खराब है कि कहीं परिवार वाले तो लड़कियों को बोझ समझते हैं और उनको उनके अधिकारों से भी वंचित रखा जाता है !
इन सभी के कारण देश में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध भी होते हैं काफी सारी लड़कियां पढ़ाई से भी वंचित रह जाती है।इस सब को ध्यान में रखते हुए ही इस योजना को को चलाया जा रहा है इस योजना के माध्यम से जब कन्या जन्म लेगी तभी उसके परिवार वालों को कुछ धनराशि दी जाएगी इससे कन्याओं के प्रति लोगों की सोच को बदलने में मदद मिलेगी इस योजना के माध्यम से लोगों की सोच बदलने से कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध भी होने से रोके जा सकते हैं।
Mukhyamantri kanya sumangala yojana ( MKSY ) के माध्यम से कन्याओं को शिक्षित करने में भी मदद मिलेगी।जब लड़कियां शिक्षित होगी तो उनका भविष्य भी उज्जवल होगा और उज्जवल लोगों की तरह ही सोच भी सकारात्मक होगी !
कन्या सुमंगला योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया ( Kanaya sumangala yojana online form detail )
जो भी लोग इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे कर सकते हैं इसलिए इसे पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए आपको MSKY की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना होगा और वहां पर आप कुछ स्टेप्स मे अप्लाई कर सकते हैं या फिर आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को भी फॉलो कर सकते हैं , आवेदन करने के लिए !
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/ पर विजिट करना होगा !
- लिंक पर विजिट करने के बाद आपको एक पेज खुल कर आएगा उस पर एक विकल्प होगा “नागरिक सेवा पोर्टल” या “civil service portal” नाम से ! इस विकल्प पर आपको क्लिक कर देना होगा।

- उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर कुछ नियम व शर्तें लिखी होगी। उन नियम और शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद आप को “I Agree” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके “continue” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा !

- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा उस पर आपको आपकी जानकारी जैसे कि नाम , पता , मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरनी होगी।आप को सबसे नीचे दिए कैप्चा कोड को भरना है और “send sms OTP” वाले बटन पर क्लिक कर देना होगा।

- अब आपके पास एक ओटीपी आएगा और उस ओटीपी को भरने के बाद आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा , इसे आप को संभाल के रखना है।

- इस लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आपको MSKY पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।

- लॉग इन करने से आपको एक फॉर्म मिलेगा कन्या सुमंगला योजना के लिए । इस फॉर्म को सही से भरना है और जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें भी अपलोड कर देना है। लास्ट में आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।

- फॉर्म सबमिट कर देने के बाद आपको एक लॉगइन आईडी मिलेगा जिसे आप को संभाल कर रखना होगा।

तो अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे शेयर करना न भूले।
Related Posts
राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2021 की जानकारी
Rajasthan Anuprati Yojana 2022 – Scholarship For IIT ,IIM And Civil Exams
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना 2022 CM Minority Rojgar loan Scheme
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी राजस्थान 2022
Paymanager In hindi -ga55 kaise Nikale ?salery Slip
प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें ? PMAY LIST IN HINDI
पालनहार योजना राजस्थान 2022 – पात्रता ,दस्तावेज, आवेदन, फॉर्म
Popular Posts
दो ग्रहों की शीतकालीन संक्रांति का गूगल ने बनाया डूडल, जानें इस खगोलीय घटना के बारे में
अधिगम अंतरण /स्थानान्तरण – परिभाषा, प्रकार Transfer Of Learning In Hindi
5 Best Website To Take Designer Outfits On Rent किराये पर ले कपड़े
विलोम शब्द किसे कहते है?200+ Vilom Shabd In Hindi
FULL FORM OF PNR IN HINDI-4 Solid TIPS TO CHECK PNR STATUS
मनोवैज्ञानिको के अनुसार बुध्दि की परिभाषाएँ Definition Of Intelligence In Hindi
Smartphone Overheating की समस्या Solve करने की 10 Solid Tips
खुद को बेहतर बनाने के 10 Super टिप्स।10 Amazing Self ImproveMent Tips In Hindi