7 Best Note Taking Apps List।अब नोट्स बनाना हुआ आसान

Best Note Taking Apps List of 2021 – मोबाइल क्रांति ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। अब आप स्मार्टफोन या टैबलेट होने पर पेन और पेपर को गुडबाय कह सकते हैं।आप किसी भी इंडस्ट्री में हो लेकिन कुछ नोट्स बनाना इम्पोर्टेन्ट होता है।हो सकता है कि आपके दिमाग में कोई आइडिया आ रहा है या मीटिंग्स के रिकॉर्ड बनाने हैं या अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना है तो खास एप्स की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

अन्य लोगों के साथ सूचनाएं साझा करने के लिए और आवश्यक सूचनाओं को सहेजने के लिए आप नोट-टेकिंग एप्स(Best Note Taking Apps 2021) की मदद ले सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में:

Best Note Taking Apps List in Hindi

Best Note Taking Apps 2021 In Hindi। नोट टेकिंग एप्प्स की मदद से बनाये नोट्स

कुछ Digital Note Taking Apps(नोट टेकिंग एप्प्स) अभी Trend कर रहे है और इनकी खास बात यह है कि इन्हें कही भी एक्सेस किया जा सकता है और इन Notes को Image,AudiosVideo फॉरमेट में भी बनाया जा सकता है।

1.Evernote (एवरनोट)

इवरनोट नोटबुक्स,Notes और टैग्स के कॉम्बिनेशन से सिंपल और कॉम्प्लेक्स वर्कफ्लो बनाता है। यह हर चीज व्यवस्थित रखता है।

नोट को मोबाइल डिवाइस,लैपटॉप और वेब पर एक्सेस कर सकते हैं। आईओएस एडिशन काम में लेने वालों के लिए नई टैबलेट और सिरी इंटीग्रेशन शामिल किया गया है।
 
Working On This Platform:- विंडोज, मैकओएस, एंड्रॉइड, आईओएस, विंडोज फोन, वेबओएस, माय, गूगल वेब

2.Simplenote(सिंपल नोट):-

सिंपलनोट का सबसे अच्छा प्लस प्वाइंट यह है कि इसमें सिंपल यूजर इंटरफेस है।
इससे नोट्स को ट्रैक करने में आसानी रहती है।
इसका डाटा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने आप सिंक हो जाता है।
इसका एक वेब एप भी मौजूद है।
 
Working On This Platform:-विंडोज, मैक, एंड्रॉइड

3.Google Keep(गूगल कीप):-

Google Keep गूगल के द्वारा लांच किया गया है जो कि सभी के Mobile में Pre Install होता है।
गूगल कीप दिखने और काम करने में सबसे सिंपल नोट टेकिंग एप्स में से एक है।
यह नोट्स बनाने के लिए कई विकल्प ऑफर करता है।यह डिजिटल पोस्ट-इट नोट्स को स्टोर करने का सबसे शानदार स्थान है।
इंटरफेस पर हर नोट इस तरह से प्रतीत होता है, जैसे यह आपकी टेबल पर ही रखा हो।
 
Working On This Platform:- विंडोज, मैकओएस, एंड्रॉइड, आईओएस, वेब

4.Ulysses

यह एप्पल के प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पॉलिश्ड नोट्स टेकिंग एप्स में से है। नोट को एप के प्रोपराइटरी मार्कडाउन स्टाइल में लिखा और स्टोर किया जाता है। यह कल्पनाशील और (ColourFull Heading) रंगीन हेडिंग के इस्तेमाल की इजाजत देता है।
 
Working On This Platform:- मैकओएस,आईओएस

5.OneNote (वन नोट)

OneNote आपको विभिन्न डिवाइस के बीच में नोट्स को सिंक(Sync) करने की सुविधा देता है। यह आपको रूल्स पेज पर आपके डिवाइस के स्टायलस के आइडियाज को उतारने की सुविधा देता है।
आप टेक्स्ट बॉक्स, इमेज और टेबल्स की पोजीशन के पेज पर कहीं भी सेट कर सकते हैं।
 
Working On This Platform:- विंडोज, मैकओएस, विंडोज आरटी, विंडोज फ़ोन, आईओएस, एंड्रॉइड

6. BEAR

नोट टेकिंग एप्स की दुनिया में यह नाम नया है, पर यह अपनी खूबियों के चलते काफी मशहूर हो रहा है।यह आपको नोट्स बनाने और उन्हें अलग-अलग एप्पल डिवाइसेज के बीच में Sync करने की सुविधा देता है।

इसकी सब्स्क्रिप्शन आधारित क्लाउड सर्विस आपके लिए उपयोगी साबित होती हैं।थ्री-पेन इंटरफेस कोई काम में लेते हुए आप हैशटेग्स की मदद से नोट्स को व्यवस्थित कर सकते हैं।
 
इसमें एक सब-फोल्डर स्टाइल सिस्टम भी मौजूद है।अगर आपको कहीं भी तुरंत नोट्स बनाने की जरूरत महसूस होती है, तो यह एप आपके लिए काम का है।
 
Working On This Platform:- मैक ओएस, आईओएस(Ios)

7.Dropbox Paper

ड्रॉपबॉक्स पेपर अगस्त 2016 में लॉन्च किया गया था। यह कोलाबोरेशन पर Focused हैं।
यह टीम्स को प्रोजेक्ट के लिए अपने आइडियाज, इमेज और वीडियो को शेयर करने की सुविधा देता है। इसमें हाल ही में मोबाइल फोल्डर तैयार करने की क्षमता जोड़ी गई और डिलीट व Archive फीचर्स में भी सुधार किया गया।
 
Working On This Platform:- Windows,Mac ,आईओएस(Ios), Android
 
 
तो दोस्तों यह तो बेस्ट नोट टेकिंग एप्स लिस्ट(Note taking Apps List),जिनके साथ आप कहीं भी आसानी से नोट्स बना सकते हैं।
आपको पोस्ट कैसी लगी है? कमेंट में बताए।अगर आपको पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।
About Kavish Jain

में अपने शौक व लोगो की हेल्प करने के लिए Part Time ब्लॉग लिखने का काम करता हूँ और साथ मे अपनी पढ़ाई में Bed Student हूँ।मेरा नाम कविश जैन है और में सवाई माधोपुर (राजस्थान) के छोटे से कस्बे CKB में रहता हूँ।

share on:
Share On:

1 thought on “7 Best Note Taking Apps List।अब नोट्स बनाना हुआ आसान”

Leave a Comment