INFORMATION OF PLANET IN HINDI – हम सभी इंसान पृथ्वी पर रहते है और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह एक ग्रह है और सौरमंडल का एक छोटा सा हिस्सा भर है।
पृथ्वी की ही तरह सौरमंडल में कुल मिलाकर 8 ग्रह है।इसके पहले ग्रहों की संख्या 9 थी लेकिन यम ग्रह के द्वारा निर्धारित परिभाषा का पालन नही करने पर Planet List से बाहर कर दिया गया है।
इस आर्टिकल में आज हम Names Of Planet In Hindi And English (ग्रहों) के बारे में जानकारी देने वाले है।
ग्रहों के बारे में रोचक तथ्य ,जानकारी ,ग्रह की परिभाषा और Solar System की जानकारी के लिये पूरा आर्टिकल ज़रूर पढ़े।
सौरमण्डल क्या है?(Solar System In Hindi)
सूर्य के चारों और चक्कर लगाने वाले सभी ग्रहों , क्षुद्रग्रहो ,उल्काओं, धूमकेतुओं तथा अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को ही सौरमंडल (Solar System In Hindi) कहते है।
सौरमंडल में सूर्य का प्रभुत्व है क्योंकि सौरमंडल निकाय के द्रव्य का लगभग 99.999 द्रव्य सूर्य में ही निहित है और सौरमंडल की समस्त ऊर्जा(Energy) का स्रोत्र भी सूर्य (Sun) है।
ग्रह क्या है? (WHAT IS MEAN OF PLANET IN HINDI)
ग्रह की परिभाषा को आई.एम.यू. की प्राग सम्मेलन (अगस्त 2006)में तय की गई है।इस परिभाषा के आधार पर यम को ग्रह की श्रेणी से निकाल दिया गया था।यम को बोने ग्रह की श्रेणी में रखा गया है।
परिभाषा के अनुसार ग्रह वह खगोलीय पिंड होते हैं निम्न शर्तों को पूरा करते हो-
- जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करता हो।
- उसमें पर्याप्त गुरुत्वाकर्षण बल हो जिससे कि वह गोल स्वरूप ग्रहण कर सकें।
- उसके आसपास का क्षेत्र साफ़ हो यानी उसके आसपास अन्य खगोलीय पिंडों की भीड़-भाड़ न हो।
ग्रहों को दो भागों में विभाजित किया गया है-
1. पार्थिव या आंतरिक ग्रह (Terrestrial Or Inner Planet) – बुध,शुक्र,पृथ्वी,मंगल को पार्थिव ग्रह कहा जाता है क्योंकि यह पृथ्वी के सदृश होते है।
2. बृहस्पतिय या बाह्य ग्रह (Jovean Or Outer Planet) – बृहस्पति ,शनि ,अरुण व वरुण को बृहस्पतिय ग्रह कहा जाता है।
ग्रहों के नाम (Names Of Planet In Hindi And English)
Planet Name In Hindi | Planet Name In English |
बुध | Mercury |
शुक्र | Venus |
पृथ्वी | Earth |
मंगल | Mars |
बृहस्पति | Jupiter |
शनि | Saturn |
अरुण | Uranus |
वरुण | Neptune |
Planets Name In Hindi In Order (क्रम के अनुसार ग्रहों का नाम)
आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम (घटते क्रम में)
बृहस्पति > शनि > अरुण > वरुण > पृथ्वी > शुक्र > मंगल > बुध
- सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।
- सबसे छोटा ग्रह बुध है।
सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम
बुध < शुक्र < पृथ्वी < मंगल < बृहस्पति < शनि < अरुण < वरूण
- सूर्य के सबसे निकट ग्रह बुध है।
- सूर्य से सबसे दूर ग्रह वरुण है।
घनत्व के अनुसार ग्रहों का क्रम (बढ़ते हुए)
शनि < अरुण < बृहस्पति < नेप्च्यून < मंगल < शुक्र
द्रव्यमान के अनुसार ग्रहों का क्रम (बढ़ते हुए)
बुध < मंगल < शुक्र < पृथ्वी < अरुण < वरुण < शनि < बृहस्पति
- न्यूनतम द्रव्यमान वाला ग्रह बुध है।
- अधिकतम द्रव्यमान वाला ग्रह बृहस्पति है।
(FAQ) Frequently Asked Questions About Planet In Hindi । ग्रह के बारे में अक्सर पूूूछे जाने वाले प्रश्न
-
ग्रह की संख्या कितनी है?
8 (आठ)
-
मंगल ग्रह पृथ्वी से कितनी दूरी पर है?
174.21 million km
-
किस ग्रह के सर्वाधिक उपग्रह है?
बृहस्पति ग्रह के
-
लेेटा हुआ ग्रह किसको कहते हैं?
अरुण ग्रह को क्योंकि यह अपने अक्ष पर 82 डिग्री झुका हुआ है जिससे ले लेटा हुआ प्रतीत होता है।
-
सबसे गर्म व ठंडा ग्रह कौनसा हैं?
सबसे गरम शुक्र ग्रह व सबसे ठंडा ग्रह यूरेनस है।
6.लाल ग्रह किसको कहते हैं?
मंगल ग्रह को
7. हरा ग्रह किसको कहते हैं?
अरुण ( मिथेन के कारण)
8. किस ग्रह पर जीवन हैं?
पृथ्वी पर
9. नीला ग्रह किसको कहते हैं?
पृथ्वी को
10. चमकीला ग्रह कौनसा हैं?
शुक्र ग्रह
- भारत की सबसे बड़ी झील -3 Biggest Lake In India
- PRATIGYA IN HINDI राष्ट्रीय प्रतिज्ञा किसने लिखी
- 23 Famous Indian Scientists And Their Inventions In hindi Language
- 25 Interesting Facts About TIGER In Hindi बाघ की जानकारी
- अलंकार Alankar In Hindi – परिभाषा ,3 प्रकार व उदाहरण
- आईएएस एग्जाम की जानकारी 2021। IAS Exam Ki Jankari In Hindi
- एशिया महाद्वीप में कितने देश है? Asia Me Kitne Desh Hai?
- ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी और नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें 2020-2021
- भारत का सबसे बड़ा जिला कोनसा है?bharat ka Sabse bada jila
- MKSY मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2020
तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आप कोई जानकारी हेल्पफूल लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले।
thanks bro nice Content