English Kaise Sikhe? 10 Easy Tips To Learn English Faster Hindi

English Kaise Sikhe? – How To Learn English Easily In Hindi?

अगर आपको इंग्लिश बोलने में , लिखने में परेशानी हो रही है या फिर आप इंग्लिश पूरे तरीके से नहीं सीख पा रहे हो और आप इंटरनेट पर सर्च  कर रहे हो की शुरुआत में English kaise Sikhe? तो मैं आपको बताना चाहता हू, की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है।

इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं इंग्लिश सीखने का सबसे आसान तरीका जिसकी मदद से हम इंग्लिश को अपनी मातृभाषा की तरह उसी Flow में इंग्लिश को बोल सके और समझ भी सके।

Table Of Contents👇 show

इंग्लिश कैसे सीखे – English Kaise Sikhe ?

आप इंग्लिश को इतने गंभीर तरीके से नही ले क्योकि अंग्रेजी भी हिंदी की तरह एक भाषा ही है। 

English Kaise Sikhe?
English Kaise Sikhe?

अंग्रेजी भाषा को समझने व बोलने के लिए एक सही तरीके की जरूरत होती है जिससे हम इंग्लिश आसानी से समझ सकते हैं।

सबसे पहले हम अंग्रेजी भाषा के महत्व के बारे में चर्चा करेंगे ताकि हमें पता चले कि इंग्लिश सीखना हमारे लिए इतना जरूरी क्यों है? तो शुरू करते हैं

English का महत्व – इंग्लिश सीखना इतना जरूरी क्यों है

अंग्रेजी सीखने का महत्व हमारे जीवन में बहुत ही मायने रखता है।अंग्रेजी भाषा का हम सामान्य रूप से उपयोग में नहीं लेते हैं।

हम सामान्य रूप से मातृभाषा हिंदी का ही उपयोग करते हैं लेकिन बदलते समय के साथ अंग्रेजी ज़्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचने व उनसे जुड़ने में बहुत ज्यादा मदद करती है क्योंकि अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है जो कि ज्यादातर लोग इसमे बात आसानी से कर पाते है।

अंग्रेजी भाषा लोगो के कैरियर को बढ़ाने में भी मदद करती है क्योंकि कई प्रकार के जॉब इंटरव्यू Etc में इंग्लिश में ही Question पूछे जाते है।इस प्रकार English की Value काफी बढ़ जाती है। 

Top कंपनियों में अधिकांश Interview अंग्रेजी में लिए जाते है शायद कुछ ही Case में इंटरव्यू लोकल भाषा मे लिया जाता है।

तो आपको कम से कम इतनी अंग्रेजी तो आनी ही चाहिए कि आप बोल व समझ सके और यह भाषा आपके कैरियर में रुकावट न बन सके।

ऐसा नहीं है कि इंग्लिश दुनिया की सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है, पर इंग्लिश को सीखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। अगर देखा जाए तो विश्व में हिंदी भाषा का ही ज्यादा उपयोग होता है।

Companies And Corporate Sector मैं इंग्लिश के बगैर जॉब मिलने में थोड़ी दिक्कत आती है।

कभी भी हम विदेश जाते हैं तब वहां पर हमारी भाषा को ना के बराबर इस्तेमाल होता है।अगर आप विदेश कहीं पर भी रहते हो वहां पर अंग्रेजी भाषा का प्रयोग जरूर किया जाता है जिसके द्वारा आप किसी से भी संवाद कर सकते हैं।

अगर आपको इंग्लिश पूरी आती है। आप इंग्लिश में कमजोर नहीं है तो आप दुनिया में किसी भी देश में जाकर रह सकते हो और आपको जो भी काम करना हो आप कर सकते हो क्योंकि आप आसानी से Communicate कर सकते हो।

बड़ी कंपनियों में अंग्रेजी भाषा का महत्व क्यों होता है?

जैसे कि हमने अभी बात की थी कि बड़ी कंपनियों या फिर कॉरपोरेट सेक्टर मैं काम करने हेतु इंग्लिश आना क्यो ज़रूरी है? आखिर क्यों कॉरपोरेट सेक्टर में इंग्लिश का इतना महत्व है? इसके बारे में भी कुछ चर्चा कर लेते हैं।

जो बड़ी कंपनियां होती है एक तरीके से MultiNational Companies, यह कंपनियां अपना कारोबार एक देश में ना करके बहुत सारे अन्य अन्य देशों में कार्य करती है।

मतलब यह अपना व्यापार अलग-अलग देशों में करती है और व्यापार करने के लिए हमें वहां की भाषा आनी चाहिए इसीलिए इंग्लिश को इतना महत्व दिया जाता है क्योंकि इंग्लिश हर देश में चलती है जबकि हर देश की अपनी एक मातृभाषा होती है जैसे कि हमारे देश की है हिंदी भाषा।

FOR EXAMPLE- अगर आप बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करोगे और आपको विदेशों में मीटिंग के लिए भेजा जाए तो आप मीटिंग में जाकर क्या बात करोगे जब आपको इंग्लिश ही नहीं आती है तो इसी वजह से आप मीटिंग Attend नहीं कर पाओग।

इसी वजह से आपको उसी टाइम पर निराशा होगी की अगर मुझे इंग्लिश आती तो वह Meeting मैं Participate करता मुझे भी इंग्लिश बोलनी आती , समझ में आती।

हम इस आर्टिकल में सरल तरीके से English Kaise Sikhe? इसके बारे में मैं आपको अच्छे से जानकारी देने जा रहा हूं। यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें

इंग्लिश कैसे सीखते है? ( English kaise sikhe )

आपको इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पहले इन 4 चीजों को अच्छे से सीख लेना होगा , तभी आप इंग्लिश अच्छे से बोल व सीख पाएंगे। 

Understanding जो भाषा आप पढ़ रहे हो या सुन रहे हो, उसको समझने की पूरी कोशिश कीजिए। जब तक समझ में नहीं आये तब तक कोशिश करते रहिये।

Speaking – आपको इंग्लिश भाषा में बोलने की प्रैक्टिस करनी चाहिए जितना आप कोशिश करेंगे उतना आपकी इंग्लिश में सुधार होगा।

Listening – मतलब आपको जिस भाषा को सीखना है उस भाषा को ध्यान से सुने और उसे समझने की कोशिश करें की आखिर उस बात का क्या मतलब है? वह क्या बोलना चाहता है? उसको समझने की कोशिश करें।

Writing – इसमे आपको अंग्रेजी भाषा को लिखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। ऊपर 3 स्टेप हो जाने के बाद आपको Writing पर Focus करना चाहिए ताकि कोई Spelling Mistake नहीं हो।

हम कोई भी भाषा तब सीख पाते हैं जब हम उसमें बात कर सके, उसे समझ सके, उस भाषा को किसी और को समझा सकें, उसको लिख सके उस भाषा में हम नॉर्मल जैसे बात करते हैं वैसे उस भाषा में भी हम नॉर्मल ही बात करें।तब हम उस भाषा को बहुत अच्छे से सीख जाएंगे।

जब हम अंग्रेजी में किसी से बात करते हैं तब हम क्या करते हैं कि सामने वाला हमें इंग्लिश में जो वाक्य बोलता है उसको हम सबसे पहले अपनी मातृभाषा में Translate करके फिर उसका जवाब हम इंग्लिश में देते हैं जबकि यह बहुत गलत तरीका है। हाय

इंग्लिश को सीखने के लिए हमें इंग्लिश भाषा का उपयोग जैसे हम मातृभाषा का प्रयोग करते हैं वैसे इंग्लिश का भी उपयोग करना चाहिए।

मतलब जो हमसे इंग्लिश में बात करें उसका मतलब हमें इंग्लिश में ही सोचना चाहिए और उसका जवाब हमें इंग्लिश में ही देना चाहिए तभी हम इंग्लिश समझ पाएंगे।

हिंदी में हमे Translator की ज़रूरत नही होती क्योकि वह भाषा हम अच्छे से जानते है यही फार्मूला आप अंग्रेजी भाषा के साथ भी अपनाये और बिना Trnaslator का उपयोग किये उसी भाषा मे सवाल का जवाब दे।

अंग्रेजी भाषा सीखने के तरीके व टिप्स 7 Real Tips To Learn English Faster In Hindi

English Kaise Sikhe? जितना यह प्रश्न महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण है कि आप वह Tips भी जाने और Follow करे जिनसे की अंग्रेजी भाषा की Skill को सीखकर एक नए Level पर ले जा सके।

तो यहाँ पर हम 7bPracticle Tips For Learn English Faster के बारे में जानेंगे।

1.Find Your Level – अपने स्तर का पता करें

English सीखने की शुरुआत करने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि वास्तव में आपका लेवल उस भाषा में कितना है?

अगर आपको उसका स्तर पता नहीं होगा तो आपका मार्गदर्शक व आपको परेशानी आएगी जैसे कि अगर आप Basic Knowledge रखते है और फिर भी उसी को Repeat करते है तो वो आपको Easy मालूम होगी जिससे आप बोर हो जायेगे। 

वही अगर ज्यादा कठिन से शुरुआत करेंगे तो आप अपना Motivation खो देंगे इसीलिए अपना स्तर पता ज़रूर करे।

एक बार स्तर पता होने पर आप अपने प्लान को उसी अनुसार Set Up कर सकते है जिससे आपको इंग्लिश सीखने में मजा आने लगेगा।

2. शब्दावली को सुधारे – Improve Your Vocabulary

जब भी हम किसी से बात करते है तो वाक्य में हमेशा शब्दों का प्रयोग करते है ना कि संवाद में केवल शब्दों का ही प्रयोग किया जाता है।

जैसे दिन,जयपुर आदि शब्द है और इन्हें वाक्य में उपयोग करके ही किसी से संवाद किया जा सकता है।

अंग्रेजी में भी Vocabulary (शब्दावली) का महत्वपूर्ण योगदान होता है।जब आप English Speaking Course से जुड़ते है तो वहाँ पर 8-10 शब्द Daily रटने व याद करने के लिए दिए जाते है जो कि बच्चे थोड़े समय बाद भूल जाते है क्योंकि यह एक सही तरीका नही है।

इसके लिए आप नए शब्दों को याद करे और उन शब्दों को वाक्य में प्रयोग करके बात करने की कोशिश करे या फिर नए नए वाक्य मन मे बनाने की कोशिश करे जिससे आपको वह शब्द रटने की बजाय याद रहने Start होंगे।

3. Newspaper या Book आर्टिकल पढे

अगर आप इंग्लिश को बोलना सीखना चाहते हैं तो यह एक प्रभावी तरीका हो सकता है। इसमें आपको एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर से आर्टिकल कुछ करना है या फिर आप एक बुक का आर्टिकल भी ले सकते हैं

याद रखे कि आपके द्वारा Select किया आर्टिकल ज्यादा कठिन न हो।उसे आपको पढ़ने के साथ-साथ उसके Pronounation को अच्छे से बोलने पर Focus करना है और आपको इसे तब तक पढ़ते रहना है जब तक आप अंग्रेजी के हर शब्द व Vacabulary को अच्छे से बोलने में कंफर्टेबल महसूस न करे।

4. अंग्रेजी व्याकरण को सीखे – Learn English Grammer

बोलने के लिए आपको उसके बेसिक रूल्स को समझना होगा इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा बोलने के लिए जागरण का व्याकरण का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है जिसमें आप Tense, Article , Active Voice व Passive Voice आदि जैसे Topic का ज्ञान होना बहुत ही ज़रूरी है।

जैसे कि मानकर चले कि आप एक कहानी सुना रहे है जिसमे कि हमेशा Past Tense का Use करके ही वाक्य बना सकते है लेकिन यदि आप को Tense का ज्ञान नही होगा तो कहानी का कोई भी मतलब नही निकलेगा।

English Grammer को सीखने के लिए आप बुक्स, Online Teaching या फिर एक Teacher की मदद ले सकते है।

5. Don’t Use Google Translate – गूगल ट्रांसलेट का उपयोग न करे

जब भी आप किसी से बात करें या किसी व्यक्ति से चैट करें तो इसके लिए गूगल ट्रांसलेट का उपयोग नहीं करें क्योंकि यह आपकी बोलने और सोचने की क्षमता को कम कर देगा और आप अंग्रेजी भाषा में दक्षता हासिल नहीं कर पाएंगे।

6. Use Simple English – सामान्य अंग्रेजी का उपयोग करे?

किसी व्यक्ति से बात करते समय कठिन शब्दों या वाक्यों का उपयोग करने के बजाय सामान्य बोलचाल वाले शब्दों का प्रयोग करे।

किसी से भी संवाद करने में सबसे महत्वपूर्ण बात है की सामने वाला आपकी बात को समझ पाए।अपने आपको होशियार दिखाने के लिए ही कठिन शब्दों का प्रयोग न करे।

7. Use Technology For Improve English – तकनीक का उपयोग करें

इंग्लिश में अंग्रेजी भाषा को बोलने से सीखने के लिए आप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन या कैमरे का यूज करके उसमें अंग्रेजी भाषा को बोलिए और बाद में उस रिकॉर्डेड वीडियो को देखकर अपनी गलतियों को दूर करने का प्रयास करें।आप इस Process को लगातार दोहराते रहे।

इस तरीके से आप बहुत ही जल्द अपनी गलतियों को दूर कर सकते हैं और बहुत ही तेजी तरीके से सीख सकते हैं।

List Of English Kaise Sikhe? Apps – अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए Apps की List

Play Store पर करोड़ो Apps मौजूद है और हर सेकंड लाखों Apps Download किये जाते है।अगर आप इनका सही इस्तेमाल करे तो आप इनका उपयोग अंग्रेजी भाषा को अच्छे से सीखने के लिए कर सकते है।

English Sikhne के Apps खोजने पर बहुत सारे एप्लीकेशन आते है लेकिन इनमें से कुछ ही काम के होते है।आज इंग्लिश सीखने के एप्प्स की लिस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही एप्प्स से रूबरू करवाने जा रहे है।

1.Hello English App (हेलो एप्प से सिखे अंग्रेजी)

जब भी हिंदी से इंग्लिश में अंग्रेजी भाषा सीखने की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है वह है हेलो एप (Hello English App)। यह ऐप बहुत ही जबरदस्त है।

इसे शुरुआत करने वाले से लेकर हाई लेवल इंग्लिश जानने वाला व्यक्ति तक की बहुत मदद कर सकता है।

English Kaise Sikhe? 10 Easy Tips To Learn English Faster Hindi
Hello English Learning App

इसमें 10,000 से ज्यादा शब्द Audio व Pronunciation के साथ उपलब्ध है, साथ ही  22 अलग-अलग भाषाओं में यह App उपलब्ध है।

इसमें आप Fun व चैलेंज के साथ साथ अन्य लोगों के साथ भी कंपटीशन करते हुए इंग्लिश भाषा को मजे के साथ सीख सकते हैं। अन्य लोगो के साथ कंपटीशन करने पर आपको इसमें एक ग्लोबल रैंक भी प्राप्त होती है।

इस App में Practice के लिए News , Article , Audio , Video , Conversations व Games का सहारा भी ले सकते है।

2. Duolingo : English Learning App

इस App की मदद से आप English व इसके साथ अन्य 30 भाषाओं को भी सीख सकते है।

English Kaise Sikhe? 10 Easy Tips To Learn English Faster Hindi
Best English Learning App

इसमे छोटे-छोटे Lessons के साथ अंग्रेजी सीख सकते है जो कि एक Games की तरह महसूस होते है।

यह एक दमदार Concept के साथ बिल्कुल फ्री App है जो कि निश्चित रूप से मदद करता है।

Conclusion On English Kaise Sikhe?

इस आर्टिकल में हमने English Kaise Sikhe? के बारे में बात की । हमने इसमें अंग्रेजी के महत्व ,अंग्रेजी सीखने के लिए टिप्स व अंग्रेजी भाषा को सीखने के 2 बेहतरीन Apps के बारे में जाना है।

अगर English Kaise Sikhe? से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन मे है तो उसे Comment Box में पूछे और इस आर्टिकल को शेयर करना न भूले।

About Kavish Jain

में अपने शौक व लोगो की हेल्प करने के लिए Part Time ब्लॉग लिखने का काम करता हूँ और साथ मे अपनी पढ़ाई में Bed Student हूँ।मेरा नाम कविश जैन है और में सवाई माधोपुर (राजस्थान) के छोटे से कस्बे CKB में रहता हूँ।

share on:
Share On:

Leave a Comment