आईएएस एग्जाम की जानकारी 2021। IAS EXAM KI JANKARI IN HINDI
आज हम आपको आईएएस एग्जाम की जानकारी 2021 या UPSC, CSE 2021 , सिविल सेवा परीक्षा 2021 का एग्जाम की जानकारी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे आपके आईएएस एग्जाम से संबंधित सभी प्रकार के सवालों को अधिक से अधिक समाधान हो सके।
आईएस एग्जाम देश का सबसे बड़ा एग्जाम है जिसे पास करके अभ्यर्थि सिविल सर्विस को ज्वॉइन कर देश की सेवा कर सकता है।

आईएएस एग्जाम देने की पात्रता
- अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए या भारतीय मूल का व्यक्ति या नेपाल, भूटान, तिब्बत देश से 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में बसे हुए व्यक्ति इसमें पात्र होंगे।
- अभ्यर्थी को केंद्र या राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष व अधिक से अधिक 32 वर्ष होनी चाहिए।
आईएएस एग्जाम के लिए आयु में छूट एवं अधिकतम प्रयास की शर्तें निम्न है /-
- सामान्य वर्ग(GEN) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS) के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष एवं एग्जाम देने हेतु अधिकतम 6 प्रयास होंगे।
- अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC) के लिए अधिकतम आयु 32 + 3 कुल 35 वर्ष एवं एग्जाम देने हेतु अधिकतम 9 प्रयास होंगे।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 32 वर्ष + 5 वर्ष कुल 37 वर्ष एवं एग्जाम के लिए कितने भी प्रयास दिए जा सकते हैं।
- दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अधिकतम 32 वर्ष +10 वर्ष कुल 42 वर्ष, बेंचमार्क डिसेबिलिटी ( 40% से अधिक विकलांगता)श्रेणी में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम 9 प्रयास एवं अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कितने भी प्रयास दिए जा सकते हैं।
- जम्मू कश्मीर के नागरिकों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष + 5 वर्ष कुल 37 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32+5+3=40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 32+5+5=42 वर्ष होगी। एग्जाम के लिए अधिकतम प्रयास जाति के ऊपर निर्भर करेंगे।
- रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकलांग एवं डिस्चार्ज रक्षा कर्मियों के लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम आयु 32+3=35 वर्ष, जनरल एवं ओबीसी वर्ग के लिए 38 वर्ष एवं एससी/ एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष अधिकतम आयु होगी।
- भूतपूर्व सैनिकों के लिए सामान्य वर्ग में 32 + 5 कुल 37 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग में 32+5+3=38 वर्ष एवं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 32+5+5=42 वर्ष होगी।
आईएएस एग्जाम में कितनी परीक्षाएं होती हैं?
आईएएस एग्जाम पास करने के लिए तीन चरणों में परीक्षा होती है।
- सर्वप्रथम प्रीलिम्स(PRELIMS) परीक्षा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
Prelims में दो पेपर होते हैं /-
पहला पेपर सामान्य ज्ञान का , इसमे भारतीय राजव्यवस्था, भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वातावरण एवं परिस्थितिकी, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं समसामयिक से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।
दूसरा पेपर सीसैट(CSAT) यानी सिविल सेवा एप्टिट्यूड टेस्ट का , इसमें बोधगम्यता, संचार कौशल सहित अंतर व्यक्तित्व कौशल, तार्किक कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना, सामान्य मानसिक योग्यता, डाटा इंटरप्रिटेशन, ग्राफ, डाटा पर्याप्तता, टेबल, आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- उसके बाद में मैन्स (MAINS) का एग्जाम जिसमें आपको लिखित में उत्तर देने होंगे।
- आखिर में साक्षात्कार परीक्षा (INTERVIEW) होती है।
आईएएस एग्जाम की अधिक जानकारी के लिए संपर्क
हम उम्मीद करते हैं कि आपको आईएएस परीक्षा से संबंधित योग्यता एवं आयु सीमा की जानकारी मिल गई होगी और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट https://www.upsc.gov.in/ जिस पर आप सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस, पूर्व में यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परीक्षा पेपर आदि प्राप्त कर अपनी आईएस की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
तो दोस्तो आपको आईएएस एग्जाम की जानकारी (IAS EXAM KI JANKARI) लगी ,हमे कमेंट करके ज़रूर बताये।
Related Posts
Pfms Kya Hai? Full Form, Scholarship 2022, Bank List In Hindi
जनसंख्या वृद्धि किसे कहते है? इसके प्रकार
विश्व के प्रमुख देशों की संसद के नाम। Name Of Major Countries Of the World And Their Parliament
Pyramid History In Hindi पिरामिड का इतिहास
50 Interesting Facts About Computer In Hindi कंप्यूटर तथ्य
शिव तांडव स्त्रोत इन हिंदी Shiv Tandav Stotram Lyrics in Hindi
एशिया महाद्वीप में कितने देश है? Asia Me Kitne Desh Hai?
द्रोणाचार्य पुरस्कार क्या है और किसे दिया जाता है? Award Winning List 2022
Popular Posts
RTI Act In Hindi 2005 – सूचना का अधिकार अधिनियम क्या है?
मनोवैज्ञानिको के अनुसार बुध्दि की परिभाषाएँ Definition Of Intelligence In Hindi
Sarvanam In Hindi – सर्वनाम की परिभाषा ,प्रकार व उदाहरण
Google Play Store Ki Id Kaise Banaye?जाने 1 Best Trick
WhatsApp Par Big File kaise send kare? 2 Ways In Hindi
Computer Hardware Knowledge In Hindi हार्डवेयर क्या है और प्रकार ?
75 Best Psychological Facts About Girls In Hindi औरतों के बारे में 75 रोचक तथ्य
3 Shocking Difference Between Email And Gmail In Hindi। ईमेल व जीमेल में अंतर